फिजी में मीडिया की स्वतंत्रता छिनी

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सूचना मंत्रालय ने देश के सभी समाचार पत्रों, रेडियो और समाचार चैनलों से कहा है कि वह सरकार के खिलाफ नकारात्मक खबरें तैयार नहीं करे।
विरोध
वेबसाइट 'फिजीविलेज न्यूज" ने इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की है। वेबसाइट ने एटर्नी जनरल एयाज सैयद खायूम के हवाले से कहा कि देश के सभी मीडिया संस्थानों को फिजी के हित में समाचार प्रसारित या प्रकाशित करने होंगे।
दूसरी ओर सरकार के इस फैसले से मीडिया खुश नहीं है। समाचार पत्र 'द फिजी टाइम्स" ने विरोध प्रदर्शित किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications