एसएमएस से जाने प्रत्याशी का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान अगर आप अपने क्षेत्र के किसी उम्मीदवार के आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानना चाहते हैं तो आप महज एक वेबसाइट पर लॉग ऑन करके या फिर एक एसएमएस के सहारे ये जानकारी जुटा सकते हैं।

हाल ही में शुरू किया गया 'नो क्रिमिनल' अभियान इस संबंध में जानकारियां उपलब्ध करा रहा है। इसका लक्ष्य है राजनीति का अपराधीकरण खत्म करना। एक महीने से भी कम समय में इस अभियान ने खासी लोकप्रियता अर्जित कर ली है।

सही प्रत्याशी का चयन

अभियान के समन्वयकों में से एक गुरु मूर्ति का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को उम्मीदवार के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध कराना है। मूर्ति ने कहा, "देश के नागरिक के रूप में हमें सिर्फ मतदान से कहीं अधिक अधिकार प्राप्त हैं। हमें सही प्रत्याशी का चयन करने का अधिकार है ऐसे प्रत्याशी का जिसका रिकार्ड साफ हो। यही हमारे अभियान का लक्ष्य है।"

किसी क्षेत्र विशेष के प्रत्याशी के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी पाने के लिए एनसी-स्पेस- जगह का पिनकोड लिखकर 567678 पर एसएमएस किया जा सकता है। इसके बाद उस क्षेत्र के सांसद के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो जाती है। इसके अतिरिक्त डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट नोक्रिमिनल डॉट ओआरजी नामक वेबसाइट पर लॉगइन करके भी यह जानकारी पाई जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+