आडवाणी पर चौतरफा वार

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बयानों की शुरुआत प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को बुढ़ी पार्टी कहने पर मोदी को करारा जवाब दिया। इसी के तुरंत बाद राहुल गांधी ने एक बार फिर कंधार का शगूफा छेड़ दिया। जिसे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यह कहकर हवा दे दी कि भाजपा ने आतंकवादियों को छोड़ा था और हमने मारा है।
झूठ बोलते हैं राजनाथ: मनमोहन
मनमोहन सिंह ने कहा कि आडवाणी और राजनाथ सिंह झूठ बोलते हैं। कंधार में आतंकवादियों को छोड़ते समय विपक्षी दलों से भाजपा ने एक बार भी नहीं पूछा था। एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि भाजपा ने दिसम्बर 1999 में अफगानिस्तान के कंधार में तीन आतंकवादियों को रिहा कर दिया उनमें से एक (मौलाना मसूद अजहर) ने जैश-ए-मुहम्मद की स्थापना की।
उन्होंने कहा, 'इसके विपरीत मुम्बई हमले के बाद हमने आतंकवादियों से सौदेबाजी नहीं की। भाजपा और हमारे बीच यही अंतर है। हमारे कमांडो-जवानों ने हमें गौरवान्वित किया है।'। प्रधानमंत्री ने आतंकवादियों की कंधार में रिहाई से पहले उनसे परामर्श करने के भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के दावे को भी झूठ करार दिया है।
इस पर आडवाणी ने निराश होकर कहा कि कांग्रेस अब कमर के नीचे वार कर रही है। उन्होंने कहा कि ये सब कांग्रेस की निंदात्मक बाते हैं और इसका उन पर कोई असर नहीं पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications