राबड़ी देवी पर मानहानि का मुकदमा

राबड़ी देवी पर सार्वजनिक मंच से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। ललन सिंह ने उनपर मानहानि का दावा करते हुए सोमवार को पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज करवाने के बाद ललन सिंह ने कहा कि गत चार अप्रैल को छपरा में राबड़ी देवी ने सार्वजनिक मंच से उनके तथा राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।
उन्होंने कहा कि सबूत के तौर पर उन्होंने न्यायालय को उस भाषण की सीडी और स्थानीय अखबारों की प्रतियां भी उपलब्ध करा दी हैं। उन्होंने बताया कि इस मुकदमे की सुनवाई चार मई को होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications