Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शुरू से टाइटलर के खिलाफ थीं नफीसा

Nafisa Ali
लखनऊ। बदली हुई चुनावी फिजा में कांग्रेस का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं नफीसा अली का दावा है कि जब वह कांग्रेस में थीं तो जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार के खिलाफ सबसे पहले उन्होंने ही आवाज उठाई थी और इसकी वजह से ही उन्हें कांग्रेस से बाहर होना पड़ा।

उन्होंने कहा, "मैंने कांग्रेसी उम्मीदवारों की सूची में टाइटलर और सज्जन को शामिल करने पर विरोध जताया था। कांग्रेस नेतृत्व के साथ इस मसले पर मतभेद के कारण मुझे पार्टी से बाहर होना पड़ा। मैं ऐसे सांप्रदायिक नेताओं के खिलाफ रही हूं।" उन्होंने कहा कि उन्हें सच बोलने में डर नहीं लगता और जब इन दोनों नेताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी तो भी डर नहीं लगा था।

सिखों के साथ बेहद बुरा हुआ

वह कहती हैं, "मैं सामाजिक कार्यकर्ता हूं। मुझे सच बोलने से कोई नहीं रोक सकता। मैं सिखों की पीड़ा समझ सकती हूं, क्योंकि मेरे पति और दामाद सिख हैं। सिखों के साथ जो कुछ भी हुआ वह बेहद बुरा था।"

नफीसा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। इससे पहले उन्होंने दक्षिणी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी जंग लड़ी थी। उन्हें उम्मीद है कि लखनऊ की जनता उन्हें संसद में भेजने का फैसला करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+