छत्तीसगढ़ में नक्सली हिंसा में दो पुलिसकर्मियों और छह नक्सलियों समेत नौ की मौत (लीड-2)
पुलिस मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक पवन देव ने आईएएनएस को बताया, "बीजापुर जिले के जंगली इलाके भोपालपट्टनम और मांदेर के बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) व स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त दल पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में पुलिस व सीआरपीएफ के एक-एक जवान की मौत हो गई। हमले में एक आदिवासी नागरिक भी मारा गया। "
देव के अनुसार एक अन्य घटना में सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त दल ने कांकेर जिले के सारंदी गांव में लगभग एक घंटे तक चली मुठभेड़ में तीन हथियारबंद नक्सलियों को मार गिराया।
दंतेवाड़ा जिले में एक घटी एक अन्य घटना में स्थानीय पुलिस के जवानों ने तीन नक्सली लड़ाकों को ढेर कर दिया।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने राज्य में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वे बस्तर क्षेत्र में वोट देने वालों के हाथ कलम कर देंगे। बस्तर क्षेत्र के तहत दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर और बस्तर जिले आते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications