कांग्रेस विधायक की गोली मार कर हत्या (लीड-1)

मिली जानकारी के मुताबिक भिन्ड के गोहद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक माखन सिंह जाटव इंडोरी थाने के छरेटा गांव में लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी भागीरथ प्रसाद के समर्थन में बैठक करके बाहर निकले और अपनी स्कार्पियों गाड़ी में बैठे तभी बुलेरो आकर रुकी और उसमें सवार लोगों ने विधायक से नमस्कार किया।

विधायक कुछ समझ पाते इससे पहले उन लोगों ने उनकी कनपटी में गोली मार दी। जाटव सिर में गोली लगते ही गिर पड़े और उन्हें वहां मौजूद लोगों ने उठाया। जाटव को इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया रहा था तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

चम्बल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार ने आईएएनएस को बताया है कि विधायक जाटव की मौत हो गई है। जाटव को सिर में गोली लगी थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गोहद में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

भिन्ड संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भागीरथ प्रसाद ने बताया कि जाटव को गोली मारने के बाद हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए। भागीरथ प्रसाद इस घटना को राजनीति से प्रेरित हमला मानने से इंकार नहीं करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+