पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण के मतदान में 9 महिलाएं मैदान में
राज्य में कुल 146 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, जिसमें से सात ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके अलावा शनिवार को नामांकन फार्म की जांच के दौरान पांच उम्मीदवारों का पर्चा निरस्त कर दिया गया था। पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में मतदान होगा। प्रथम चरण के लिए 30 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
पुरुलिया सीट पर सबसे अधिक 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। घाटल और बिशनूपुर सीटों पर सबसे कम सात-सात उम्मीदवार हैं।
प्रथम चरण के मतदान के दौरान नौ महिलाएं भी अपना किस्मत आजमा रही हैं। मालदा उत्तर सीट पर सबसे अधिक चार महिलाएं मैदान में हैं।
प्रथम चरण के दौरान जिन प्रमुख नेताओं के भाग्य का फैसला होना है उनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता जसवंत सिंह (दार्जिलिंग), कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष सुब्रत मुखर्जी (बांकुरा), कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुशी की पत्नी दीपा (रायगंज) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बासुदेव आचार्या (बांकुरा) का नाम शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications