कांग्रेस में वंशवाद नहीं : राहुल गांधी

कोच्चि (केरल), 13 अप्रैल (आईएएनएस)। खुद के प्रधानमंत्री बनने के कयासों को खारिज करते हुए कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनका मकसद कांग्रेस पार्टी के युवा ब्रिगेड को मजबूत करना है।

राहुल गाधी ने यहां कहा, "कांग्रेस में वंशवाद का शासन नहीं होने वाला है।"

राहुल गांधी, अपनी बहन प्रियंका गांधी द्वारा दिए गए उस बयान पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसमें प्रियंका ने कहा था कि राहुल प्रधानमंत्री पद की योग्यता रखते हैं।

राहुल ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मैं अपनी बहन को बहुत अच्छी तरह जानता हूं। मैं नहीं समझता कि उसने ऐसा बयान दिया होगा। हो सकता है वह कही हो कि मैं सक्षम हूं। उसका बयान आने के बाद से मेरी उससे अभी बात नहीं हो पाई है।"

राहुल गांधी ने आगे कहा, "हर व्यक्ति कहता है कि कांग्रेस में वंशवाद है।"

उन्होंने कहा, "पहले आपने कहा कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री बनेंगी, लेकिन वह प्रधानमंत्री नहीं बनीं, बल्कि उनके बदले मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने। अब आप कह रहे हैं कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा। लेकिन मेरी प्राथमिकताएं अलग हैं। मेरा मकसद युवाओं के लिए एक व्यवस्था विकसित करने का है। तीन से पांच वर्षो के दौरान भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवक कांग्रेस को मजबूत कर दिया जाएगा। आप इंतजार कीजिए, मैं सैकड़ों युवा नेताओं को खड़ा कर दूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+