कांग्रेस सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी : राजनाथ सिंह (लीड-1)

राजनाथ सिंह ने सोमवार की शाम पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि देश में सबसे ज्यादा समय तक कांग्रेस सत्ता पर काबिज रही परंतु कांग्रेस कुछ खास वर्गो को ही संतुष्ट करने में लगी रही। इस कारण कांग्रेस सबसे बड़ी सांप्रदायिक पार्टी है।

उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा कांग्रेस के नेताओं से अनर्गल बयानबाजी से बचने की भी सलाह दी।

उन्होंने भाजपा नेता वरुण गांधी के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना उनके भाषण की सीडी की जांच किये उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा देना अनुचित है।

भाजपा नेता ने राममंदिर मुद्दे पर कहा कि केन्द्र की सत्ता में आने पर भाजपा अपने सहयोगी दलों से सलाह-मशविरा कर इस मुद्दे को हल करेगी। ।

इसके पूर्व राजनाथ सिंह ने बिहार के गया जिले के वजीरगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के कार्यकाल में देश में आतंकवादी हमले होते रहे हैं परंतु सरकार ने इन हमलों को रोकने के लिए कोई कठोर कदम नहीं उठाया। उन्होंने वादा किया कि अगर राजग की सरकार बनती है तो देश में आतंकवाद के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे तथा देश की धरती को आतंकवाद से मुक्त कर देंगे।

उन्होंने कहा कि यही नहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी आग्रह किया जाएगा कि वह अपने देश में चलने वाले आतंकवादी शिविरों को बंद करे। अगर पाकिस्तान ऐसा नहीं करेगा तो खुद भारत उन आतंकवादी शिविरों पर हमलाकर उन शिविरों को नेस्तनाबूद कर देगा।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब भी यह पार्टी सत्ता में आयी है तब महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले छह माह में एक करोड़ लोगों को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा।

भाजपा अध्यक्ष ने बिहार सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार और वर्तमान सरकार में लोगों को खुद अंतर नजर आ रहा होगा। उन्होंने कहा कि आज बिहार में विकास की गति तेज हुई है तो विधि व्यवस्था में भी सुधार आया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+