112 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' सोमवार को पिछले बंद के मुकाबले 112.57 अंकों की तेजी के साथ 10,916.43 पर खुला। खुलने के तत्काल बाद इसमें और तेजी आई और सुबह करीब 10.02 बजे सेंसेक्स 177.51 अंक की बढ़त के साथ 10,981.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.15 अंकों की तेजी के साथ 3,342.20 पर खुला। शुरुआती 10 मिनटों के कारोबार के बाद निफ्टी 39.75 अंक ऊपर 3,381.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को गुडफ्राइडे का अवकाश होने के कारण बाजार लगातार तीन दिनों तक बंद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications