गुजरात का विकास फार्मूला देश भर में लागू करेंगे : मोदी
मोदी ने सोमवार को पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में झारखंड में चार चुनावी रैलियों को संबोधित किया। मोदी ने गुजरात में किए गए अपने विकास कार्यो का बखान किया और जनता को भरोसा दिलाया कि राजग की जीत के बाद गुजरात का विकास फार्मूला देश भर में अपनाया जाएगा।
कांग्रेस और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए मोदी ने उन पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगाया। मोदी ने पिछले वर्ष मनमोहन सिंह द्वारा दिए गए उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है।
मोदी ने कोडरमा जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्रियों की एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमानों का है। जबकि भाजपा कहती है कि देश के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला अधिकार गरीबों का है।"
जनजातियों को लुभाने की कोशिश में मोदी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार (संप्रग) ने पिछले पांच वर्षो के दौरान जनजातीय लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया।
मोदी ने कहा, "लेकिन जब केंद्र में राजग सरकार थी तो उसने जनजातीय लोगों के विकास के लिए एक अलग मंत्रालय का गठन किया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications