केरल की सभी 20 सीटों के लिए 16 अप्रैल को मतदान

केरल की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नलिनी नेट्टो ने सोमवार को कहा कि राज्य में कुल 21,865,324 मतदाता हैं। इसमें से 11,337,483 महिला मतदाता हैं। राज्य में कुल 217 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कोट्टायम सीट पर सबसे अधिक 20 उम्मीदवार हैं, जबकि मालाप्पुरम में सबसे कम 4 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पथनामथित्ता सीट पर मतदाताओं की संख्या (1,213,370) सबसे अधिक है। और मतदाताओं की सबसे कम संख्या (995,913) पोन्ननि सीट पर है।

नेट्टो ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य में कुल 20,508 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। मतदान के लिए 24,377 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें और 22,972 नियंत्रण इकाइयां इस्तेमाल में लाई जाएंगी।

नेट्टो ने कहा कि पिछले आंकड़ों और अधिकारियों द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक 2,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। सबसे ज्यादा संवेदनशील मतदान केंद्र कन्नूर, कासरगोडे और वाडाकारा संसदीय क्षेत्रों में हैं।

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए 25,000 पुलिस के जवानों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से पुलिस की 20 कंपनियां तैनात की जाएंगी। मतदान पर निगरानी रखने के लिए 100,000 मतदान अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+