भारत-चीन 2025 तक अमेरिका के समकक्ष खड़ा हो सकते हैं : अंसारी

अमेरिका द्वारा जारी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए अंसारी ने विदेश नीति को लचीला बनाने की वकालत की। अमेरिका द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भारत और चीन की वृद्धि की तारीफ की गई है और कहा गया है कि दोनों देश वर्ष 2025 तक अमेरिका के समकक्ष खड़ा हो सकते हैं।

अंसारी ने कहा, "हमारे पास धर्य और निष्ठा होनी चाहिए, हमें अपने तरीके से काम करना चाहिए और ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए।"

अंसारी यहां फेडरेशन हाउस में पूर्व राजनयिक राजीव सीकरी की पुस्तक 'चैलेंज एंड स्ट्रेटजी : रीथिंकिंग इंडियाज फॉरेन पॉलिसी' का विमोचन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

कई सारे राजनयिकों, व्यापारियों और पत्रकारों की उपस्थिति में अंसारी ने कहा, "इस बदलती दुनिया में विदेश नीति को लचीला होना चाहिए।"

अंसारी ने भारत के वैश्विक मंच पर पहुंचने के रास्ते में आने वाले घरेलू अवरोधों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। अंसारी ने कहा, "हमारी प्रगति की गति इस बात पर भी निर्भर करती है कि हम अपने घरेलू संकटों से कितने जल्द उबर पाते हैं, जोकि हमारे विकास को अवरुद्ध कि ए हुए है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+