लेबनानी सैनिकों के काफिले पर हमला, 5 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से एक सैन्य अधिकारी ने सोमवार को बताया कि देश के पूर्वी भाग रियाक में सैनिक काफिले पर हुए हमले में तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो सैनिकों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अस्पताल केअधिकारियों ने बताया कि 11 घायल सैनिकों का इलाज अभी किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि देश का बीका इलाका नशीले पदार्थ हशीश उत्पादन के लिए जाना जाता है। देश में 1990 में समाप्त गृह युद्ध के बाद इसका उत्पादन बंद हो गया था, लेकिन पिछले दो वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में भांग पौधरोपण की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
सरकार ने इस क्षेत्र में नशीले पदार्थो के उत्पादन पर रोकथाम के लिए अनेक कारगर कदम उठाए हैं। पिछले दिनों इस क्षेत्र में सैनिकों की कार्रवाई में अनेक नशीले पदार्थो का कारोबार करने वाले व्यापारियों को पकड़ा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications