भाजपा ने किया आतंकवाद से समझौता : सोनिया
सिलचर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, "भाजपा ने जिन आतंकवादियों को रिहा किया था उनमें जैश-ए-मोहम्मद का संस्थापक मसूद अजहर भी शामिल था। वही आज देश में तमाम आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहा है।"
उन्होंने कहा, "जब तीनों आतंकवादियों को छोड़ा गया था उस समय भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी देश के गृह मंत्री थे।"
सोनिया ने कहा, "कांग्रेस पार्टी कभी भी आतंकवाद से समझौता नहीं करेगी। आतंकवाद से निपटने के लिए कांग्रेस दृढ़ है। हमें आतंकवाद के साथ साम्प्रदायिकता का भी मुकाबला करना है।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को स्वच्छ छवि वाला नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो राजनीतिक स्थिरता और मजबूत सरकार दे सकती है।
चुनाव पूर्व भाजपा और असग गण परिषद (अगप) के बीच हुए चुनावी समझौते के बारे में उन्होंने कहा कि यह समझौता सिर्फ सत्ता के लिए हुआ है न कि आम जनता की भलाई के लिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications