जरदारी का अमेरिका से शीघ्र आर्थिक सहायता का आग्रह (लीड-1)
समाचार एजेंसी एपीपी ने कहा कि पाकिस्तान दौरे पर आए अमेरिकी सीनेटर जान केरी के साथ बैठक में जरदारी ने यह आग्रह किया।
रिपोर्ट के अनुसार बैठक में क्षेत्र की स्थिति, टोक्यो में 17 अप्रैल को होने वाली पाकिस्तान के मित्र गुट की बैठक, पाकिस्तान के सामाजिक आर्थिक विकास और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को आर्थिक और सामाजिक रूप से ऊपर उठाने के लिए वित्तीय सहायता आवश्यक है।
बैठक के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अमेरिकी राजदूत एóो डब्ल्यू.पैटरसन भी उपस्थित थीं।
इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने केरी से मुलाकात के दौरान कहा कि अमेरिका को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए दी जाने आर्थिक सहायता से शर्ते नहीं जोड़नी चाहिए, इससे नुकसान होगा।
गिलानी ने पाकिस्तान दौरे पर आए अमेरिकी सीनेटर जान केरी से कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के संबंध आपसी विश्वास पर आधारित हैं और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान ने बड़ा काम किया है।
सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष केरी और इसके एक अन्य सदस्य रिचर्ड लुगार ने अगले पांच वर्षो तक पाकिस्तान के विशेष क्षेत्रों में पुनर्निमाण के लिए हर वर्ष 1.5 अरब डॉलर की सहायता देने के संबंध में एक विधेयक रखा है।
बहरहाल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की पर्याप्त भूमिका निभाने को विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के प्रमाणित करने के बाद ही यह सहायता मिलेगी।
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी पिछले महीने नई अफगान-पाक नीति को जारी करते समय चेतावनी थी कि आर्थिक सहायता के लिए कोई कोरा चेक जारी नहीं होगा और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को प्रत्यक्ष परिणाम दिखाने होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications