कांग्रेस एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी : शेखर सुमन (लीड-1)

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए शेखर ने कहा, "फिल्म और टेलीविजन क्षेत्र में भी मैं कभी नया था और वहां आज मेरी क्या स्थिति है यह सभी लोग जानते हैं। इसी तरह मैं आज राजनीति में नया हूं।"

उन्होंने अपने पुत्र की याद में पटना में एक बड़ा अस्पताल बनवाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, "मेरे बड़े बेटे की मौत बिहार में केवल एक अच्छे अस्पताल की कमी के कारण हुई थी।"

पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के लोगों के लिए अगर कुछ किया है तो लोग उन्हें जरूर वोट दें। उन्होंने कहा कि वे केन्द्रीय मंत्री भी थे परंतु उन्होंने कुछ नहीं किया। इसी तरह मुंबई में हुए बिहारियों के अपमान पर भी उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस को बुढ़िया कहे जाने पर उन्होंने कहा कि वे 'बुरे' लोगों के विषय में कुछ नहीं बोलेंगे।

शेखर सुमन ने इससे पहले सोमवार की सुबह कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार प्रभारी सरदार इकबाल सिंह भी उपस्थित थे।

शेखर समुन आगामी 17 अप्रैल को पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+