श्रीलंका ने ओस्लो दूतावास पर हमले की निंदा की

रविवार की शाम किए गए इस हमले में हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

श्रीलंका के विदेश सचिव पालिथा कोहोना ने कहा कि मेजबान देश के नाते नार्वे दूतावास पर हमले रोक पाने की अपनी वैधानिक जिम्मेदारी को निभा पाने में विफल रहा। जबकि कुछ हफ्तों से लिट्टे समर्थकों द्वारा दूतावास पर हमले का खतरा बना हुआ था।

कोहोना ने सोमवार को जारी बयान में कहा, "हम इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह एक हतप्रभ करने वाली घटना है। हमें नार्वे सरकार से घोर निराशा हुई है, क्योंकि वह अपनी राष्ट्रीय राजधानी में स्थित किसी राजनयिक मिशन की हिफाजत नहीं कर पाया।"

कोहोना ने उम्मीद जताई कि नार्वे सरकार भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने का उपाय करेगी और दूतावास को पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराएगी तथा हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+