सत्यम कंप्यूटर सर्विसिज का नियंत्रण टेक महिंद्रा के हाथों में (लीड-2)

टेक महिंद्रा ने सत्यम में 31 फीसदी हिस्सेदारी के लिए अपनी अनुषंगी कंपनी वेंटरबरी कंसल्टैंट्स की ओर से सबसे ऊंची बोली लगाई।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजे एक पत्र में वेंटरबरी ने सोमवार को बताया कि वह सत्यम के 302,764,327 शेयर खरीदने की बोली लगाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है और उसने 58 रुपये प्रति शेयर की दर से 1,756 करोड़ रुपये की बोली लगाई है।

सत्यम के नए बोर्ड के सदस्यों ने कंपनी में 31 फीसदी हिस्सेदारी के लिए टेक महिंद्रा का चयन किया। टेक महिंद्रा ने सत्यम के प्रत्येक शेयर के लिए 58 रुपये के हिसाब से कुल 1,757 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

हालांकि निर्णय की इस प्रक्रिया से सत्यम के दो निदेशक दीपक पारेख और एस.बी मैनाक बाहर रहे। क्योंकि ये दोनों बोली की प्रक्रिया में शामिल कंपनियों से जुड़े हुए हैं।

समझौते के अनुसार निर्णायक स्वामित्व पाने के लिए टेक महिंद्रा को 20 फीसदी शेयर खुले प्रस्ताव की मदद से हासिल करने होंगे। टेक को नीलामी में उल्लिखित राशि 21 अप्रैल तक एस्क्रो खाते में जमा करानी होगी।

इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) और निजी क्षेत्र की इक्वि टी कंपनी डब्ल्यू एल रॉस भी सत्यम को खरीदने की होड़ में शामिल थीं। एल एंड टी के पास पहले से सत्यम के 12.04 फीसदी शेयर हैं।

सत्यम के छह सदस्यीय बोर्ड की अध्यक्षता नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज (नास्कॉम) के पूर्व प्रमुख किरण कार्णिक कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त बोर्ड में एचडीएफसी के प्रमुख दीपक पारेख, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व सदस्य सी.अच्युतन और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संरक्षक तरुण दास शामिल हैं।

सत्यम के बोर्ड के प्रमुख किरण कार्णिक ने कहा, "सबसे ऊंची बोली लगाने वाले का चयन साफ और पारदर्शी प्रक्रिया के द्वारा किया गया है। यह कंपनी के स्थिरता और विकास की ओर बढ़ने का संकेत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+