इंडियन जस्टिस पार्टी के उम्मीदवार का शव पेड़ से लटका मिला
बसपा के उम्मीदवार धनंजय सिंह की छवि राजनीति में आने से पहले एक माफिया डान की रही है। बहादुर का शव उनके अहियापुर-राशिदाबाद स्थित आवास से केवल 500 मीटर दूर राजा का तालाब के पास पाया गया।
शव को लेने पहुंची पुलिस को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। उत्तेजित लोगों ने शव को पेड़ से उतारने की पुलिस की कोशिश का विरोध किया।
बहादुर की चप्पल और मोबाइल उनकी खाट के पास मिले और उनका बिस्तर काफी अस्तव्यस्त था जिससे संकेत मिलता है कि उनको बलपूर्वक ले जाया गया।
सोनकर के परिवार के सदस्यों का कहना है कि धनंजय सिंह ने बहादुर को हत्या की धमकी दी थी। एक अन्य रिश्तेदार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी दीतेंद्र चौधरी पर बहादुर को उम्मीदवारी वापस लेने या फिर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।
उम्मीदवार ने धमकी के बारे में चुनाव पर्यवेक्षकों को सूचना देने के साथ ही मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।
मायावती सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
जौनपुर की जिलाधिकारी अपर्णा उपाध्याय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आए बिना वह कोई टिप्पणी नहीं करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications