प्रगति के लिए बुद्धिमान व अनुभवी नेतृत्व की जरूरत : प्रधानमंत्री
संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य काफी बदल गया है और देश के सामने उपस्थित चुनौतियों में भी काफी बदलाव आया है।
उन्होंने कहा, "हमें ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो इन चुनौतियों को समझ सके और युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनका दोहन कर सके। हमें उनकी आवश्यकता नहीं है जो भारतीय को भारतीय के खिलाफ खड़ा करते हैं और पुरानी विचारधाराओं को ढोते हुए अतीत में जीते हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में रही विकास उसकी पहचान रही है।
उन्होंने सवाल किया कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में थी तो विकास दर क्या थी?
मनमोहन सिंह ने कहा कि अब यह नौ प्रतिशत के करीब है। भाजपा की विभाजन और अलगाव की नीति विकास प्रक्रिया को चोट पहुंचाती है और देश को विभाजित करती है। केवल कांग्रेस के शासन में विकास हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications