उड़ीसा में नाल्को खदान पर नक्सली हमले में 14 की मौत (लीड-2)

पुलिस के मुताबिक रविवार रात 9.30 बजे के आसपास सैकड़ों की संख्या में सशस्त्र नक्सलियों ने नाल्को की पंचपतमाली बाक्साइड खदान पर धावा बोलकर कब्जा कर लिया था। मुठभेड़ खत्म होने तक 60 मजदूर खदान के अंदर ही फंसे हुए थे।

कोरापुट के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "इस हमले में सीआईएसएफ के 10 जवान शहीद हो गए और चार नक्सली मारे गए। कम से कम 13 लोग घायल हुए हैं।"

एशिया की सबसे बड़ी एकीकृत एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी नाल्को के एक अधिकारी ने बताया, "नक्सली विस्फोटक से खदान को निशाना बना सकते थे। इस खदान में सोमवार को काम रोक दिया गया।"

नाल्को के अध्यक्ष सी. आर. प्रधान ने आईएएनएस से कहा, "हम इस वक्त खनन को लेकर चिंतित नहीं है। पुलिस जब पूरे इलाके की जांच कर लेगी उसके बाद ही खदान में काम शुरू होगा। आशंका इस बात की है कि नक्सलियों ने कई जगहों पर बारूदी सुरंग बिछाया है।"

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान नक्सली राज्य में मलकानगिरी विधानसभी सीट से सम्रुधा ओडीसा के उम्मीदवार सोमनाथ मदकामी की हत्या समेत कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। नक्सलियों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों का बहिष्कार कर रखा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+