टेक महिंद्रा ने सत्यम की नीलामी की बोली हासिल की (लीड-1)

सत्यम के नए बोर्ड के सदस्यों ने कंपनी में 31 फीसदी हिस्सेदारी के लिए टेक महिंद्रा का चयन किया। टेक महिंद्रा ने सत्यम के प्रत्येक शेयर के लिए 58 रुपये के हिसाब से कुल 1,757 करोड़ रुपये की बोली लगाई।

बोर्ड अब अपने चयन के बारे में कंपनी लॉ बोर्ड को सूचित करेगा और एक सप्ताह के भीतर कंपनी लॉ बोर्ड इसे अपनी स्वीकृति प्रदान करेगा।

इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो (एल एंड टी) और निजी क्षेत्र की इक्वि टी कंपनी डब्ल्यू एल रॉस भी सत्यम को खरीदने की होड़ में शामिल थीं। एल एंड टी के पास पहले से सत्यम के 12.04 फीसदी शेयर हैं।

सत्यम के छह सदस्यीय बोर्ड की अध्यक्षता नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज (नास्कॉम)के पूर्व प्रमुख किरण कार्णिक कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त बोर्ड में एचडीएफसी के प्रमुख दीपक पारेख, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व सदस्य सी.अच्युतन और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के संरक्षक तरुण दास शामिल हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+