सपा का घोषणा पत्र बीसवीं सदी काः प्रियंका

अमेठी में अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही प्रियंका गांधी ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि यह बड़ा अजीब घोषणा पत्र है। उन्होंने कहा कि सपा का घोषणा पत्र बीसवीं सदी का लगता है।
सपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि उनकी (सपा के नेताओं) सोच बहुत तंग है, वे लोग अगर सोचते हैं कि कंप्यूटर की पढ़ाई बंद कर देने से देश की उन्नति हो जाएगी, तो उन्हें इस पर दोबारा सोचना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को सपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वह अंग्रेजी और कंप्यूटर की पढ़ाई पर रोक लगाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications