सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे राजनाथ सिंह
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।दोपहर तकरीबन एक बजे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राजनाथ अपनी एम्बेसडर कार से मुरादनगर जा रहे थे तभी दुहाई इलाके में मेरठ रोड पर अचानक एक ट्रेक्टर ट्रॉली उनकी कार से आ टकराई। id="toptextpromo">
हादसे
में राजनाथ सिंह को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राजनाथ सिंह के निजी सचिव के. पी. सिंह ने बातचीत में कहा, "हादसे में राजनाथ सिंह को खरोंच तक नहीं आई है। हालांकि कार जरूर क्षतिग्रस्त हुई है।" उल्लेखनीय है कि राजनाथ गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इंडो-एशियन
न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications