प्रियंका ने मोदी को आड़े हाथों लिया

प्रियंका ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि क्या मैं बूढ़ी लगती हूँ?
उन्होंने पत्रकारों से पूछा, "क्या सोनिया गांधी( उनकी माँ), राहुल गांधी (उनके भाई) और मैं आप लोगों को बूढ़ी लगती हूँ?"
ग़ौरतलब है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बनारस में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए था कि कांग्रेस पार्टी 125 साल की बुढ़िया है, इसलिए 30 साल की युवा भारतीय जनता पार्टी को वोट देने की अपील की थी.
क्या सोनिया गांधी( उनकी माँ), राहुल गांधी (उनके भाई) और मैं आप लोगों को बूढ़ी लगती हूँ प्रियंका गांधी
| |
दूसरी ओर फ़ुर्रसतगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के काम को गिनाए और कहा, "राहुल गांधी ने लोगों के लिए बहुत कुछ किया है."
प्रियंका गांधी अपनी माँ की लोकसभा क्षेत्र रायबरेली और भाई राहुल गांधी की लोकसभा क्षेत्र अमेठी की चुनाव प्रबंधक हैं.


Click it and Unblock the Notifications