बैंकाक में आपातकाल घोषित

विरोध प्रदर्शनों के कारण एक दिन पहले आसियान सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था। प्रधानमंत्री अभिसित वेजाजीवा ने कहा कि सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि अस्थिरता न बढ़े।
उन्होंने कहा कि सरकार ने आपातकाल इसलिए घोषित किया है ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके। अधिकारियों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के आयोजक अरिसामुन पोंगरुएंगरोंग को गिरफ्तार किया है।
पोंगरुएंगरोंग ने बैंकाक से 100 किलोमीटर दूर पट्टाया में आसियान सम्मेलन में बाधा डालने वाली भीड़ का नेतृत्व किया था। इस गिरफ्तारी से उत्तेजित अरिसामुन के समर्थकों ने शहर की महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों पर हमला करने के साथ ही राजधानी में यातायात रोक दिया।
आसियान सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन नहीं रोक पाने के कारण स्थानीय मीडिया ने रविवार को अभिसित और उनकी डेमोक्रेट पार्टी की सरकार की काफी आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications