मध्य प्रदेश में 32 उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त
प्रदेश में दो चरणों में 23 और 30 अप्रैल को मतदान होना है। 23 अप्रैल को जहां 13 संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा, वहीं 16 क्षेत्रों में 30 अप्रैल को मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दूसरे चरण के मतदान के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। 299 उम्मीदवारों ने 16 संसदीय क्षेत्रों के लिए नामांकन भरा था, जिनमें से 32 के नामांकन निरस्त हो गए है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना भिंड, गुना, टीकमगढ़, दमोह व रतलाम से एक-एक, देवास, उज्जैन, मंदसौर, धार से दो-दो, खंडवा से तीन, खरगोन से पांच, इंदौर से सात उम्मीदवारों के नामांकन निरस्त हुए हैं। राजगढ़ व ग्वालियर से एक भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ है।
16 संसदीय क्षेत्रों से 32 नामांकन निरस्त होने के बाद 267 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान के संसदीय क्षेत्रों से 29 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए थे और 30 ने नामांकन वापस ले लिए थे। इस तरह पहले चरण में 198 उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications