कम्प्यूटर और अंग्रेजी स्कूलों के खिलाफ नहीं है सपा : मुलायम
रविवार को आजमगढ़ में एक चुनावी रैली में सपा के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने साफ किया कि उनकी पार्टी कम्प्यूटर और अंग्रेजी स्कूलों के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र का गलत मतलब निकालकर इसका भ्रामक प्रचार किया जा रहा है।
यादव ने सफाई देते हुए कहा कि सपा सिर्फ इतना चाहती है कि आम आदमी के श्रम को महत्व दिया जाए। जो काम आदमी के हाथ से हो सकता है उसके लिए कम्प्यूटर और मशीनों पर निर्भर नहीं रहा जाए।
सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी महंगी शिक्षा के खिलाफ है इसलिए चाहती है कि ऐसी शिक्षा पद्धति हो जिसमें गरीबों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा मातृभाषा में पढ़ाई के लिए जोर देती रही है।
मुलायम सिंह ने शनिवार को पार्टी का 16 पृष्ठों का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा था कि शिक्षा के क्षेत्र में सपा महंगे अंग्रेजी स्कूलों को बंद कर देने के पक्ष में है और चाहती है कि भारतीय भाषाओं की पढ़ाई सुचारू रूप से हो।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications