कांग्रेस व पीएमके, दोनों को पुडुचेरी सीट पर जीत का भरोसा

इस सीट के लिए उम्मीदवारी सुनिश्चित कराने के लिए दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपनी व्यस्तताओं के बीच नारायणसामी ने दावा किया कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री एन.रंगासामी और पुडुचेरी मुóोत्र कांग्रेस के नेता पी.कन्नन का समर्थन प्राप्त है।

नारायणसामी ने आईएएनएस को बताया, "दोनों नेता मेरे मित्र हैंे और उन्होंने मुझे अपना समर्थन देने का भरोसा दिया है। लिहाजा इस सीट से जीत के प्रति मैं निश्चिंत हूं।"

जबकि कन्नन ने आईएएनएस से कहा कि वह उसी पार्टी को समर्थन देंगे जो उन्हें राज्यसभा में एक सीट सुनिश्चित करा दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह जान लेना चाहिए कि पीएमके और अन्य दूसरी पार्टियों ने भी उनसे संपर्क किया है।

दूसरी ओर पुडुचेरी सीट से वर्तमान सांसद रामदास दोबारा अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं।

रामदासा ने आईएएनएस को बताया, "जहां कांग्रेस का गठबंधन बिखर गया है, वहीं हमारे मोर्चे ने एआईएडीएमके के महासचिव व विधायक ए.अनबाझगन के नेतृत्व में एक चुनाव समिति का गठन किया है। समिति में एमडीएमके और दो वामपंथी पार्टियों के सदस्य भी शामिल हैं। लिहाजा हमारी जीत सुनिश्चित है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+