जीएनएलएफ का दार्जिलिंग में चुनाव बहिष्कार का आव्हान (लीड-1)
लगभग एक साल बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीएनएलएफ के प्रमुख सुभाष घीसिंग ने रविवार को घोषणा की कि जीएनएलएफ लोकसभा चुनाव में न तो अपना उम्मीदवार उतारेगा न ही वह दार्जिलिंग संसदीय सीट से किसी उम्मीदवार का समर्थन करेगा।
घीसिंग ने पर्वतीय इलाकों में रहने वाली राइस, गुरूंग, मागर्स और नेवार्स जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने की मांग की।
उन्होंने कहा, "जब तक इन जातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक हम न सिर्फ इस लोकसभा चुनाव का बल्कि भविष्य में होने वाले चुनावों का भी बहिष्कार करेंगे। हम दार्जिलिंग में किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं करेंगे।"
उल्लेखनीय है कि अलग गोरखालैंड की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के उदय के बाद जीएनएलएफ बैकफुट पर चला गया है। जीजेएम लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जसवंत सिंह का समर्थन कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications