आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष गिरफ्तार व रिहा (लीड-1)

पुलिस अधीक्षक (रेलवे) जी़ के पाठक ने आईएएनएस को बताया है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तोमर और सांसद झा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्वालियर से श्योपुर तक की नेरोगेज रेल लाइन की यात्रा के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन कर कई रेलवे स्टेशनों पर सभाएं की थीं। इसी सिलसिले में उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। तोमर रविवार को दोपहर हेलीकाप्टर से जैसे ही हवाई अड्डे पर पहुंचे, जी़ आऱ पी़ के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और कुछ ही देर बाद निजी मुचलके पर रिहा भी कर दिया।

तोमर मुरैना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार है और उन्होंने 22 मार्च को सांसद प्रभात झा के साथ ग्वालियर से श्योपुर तक की नेरोगेज रेल लाइन को ब्राडगेज में बदलने की मांग को लेकर यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने कई स्टेशनों पर गाड़ी के रुकने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।

कांग्रेस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की थी। मुरैना के कलेक्टर एम़ के अग्रवाल ने भाजपा नेताओं की यात्रा के संदर्भ में जी़ आऱ पी़ से जानकारी मांगी थी। मुरैना जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं की इस यात्रा की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई थी। इसी रिकार्डिंग के आधार पर जी़ आऱ पी़ ग्वालियर ने 5 अप्रैल को अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक (रेलवे) जी़ क़े पाठक ने आईएएनएस को बताया है कि भाजपा नेताओं की यात्रा की वीडियों रिकार्डिंग देखने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय सचिव प्रभात झा और प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व एक अन्य के खिलाफ धारा 188 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। पहले यह मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ था और अब वीडियो रिकार्डिग के आधार पर भाजपा नेताओं के नाम दर्ज हो गया है।

मालूम हो कि भाजपा नेताओं के साथ बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर से श्योपुर तक की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान तोमर ने 11 और झा ने छह स्थानों पर सभा को संबोधित किया था। इन सभाओं को आचार संहिता का उल्लंघन माना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+