टाइटलर मामले में सच नहीं बोल रहे हैं प्रधानमंत्री : जेटली
जेटली ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, "यह सरासर झूठ है। सरकार अपने कृत्यों से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है।"
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के इस दावे को मैं चुनौती देता हूं कि वे टाइटलर और कुमार को क्लीन चीट दिए जाने से अनभिज्ञ थे। उन्होंने इस बारे में सच नहीं बोला है।"
जेटली ने कहा, "वे जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे बयानों से उनके कमजोर प्रधानमंत्री होने की छवि नहीं बदल सकती है।"
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ने पिछले दिनों कहा था कि यह कहना कि इस मामले से जुड़ी सीबीआई की जांच रिपोर्ट से छेड़छाड़ की गई है, बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा था कि टाइटलर को क्लीन चीट दिए जाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी और न ही उनसे इस संबंध में कोई सलाह मशविरा किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications