लंदन में 100,000 से अधिक तमिलों ने रैली निकाली

यह विशाल रैली ऐसे समय में आयोजित की गई, जब ब्रिटिश संसद के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे एक तमिल प्रदर्शनकारी ने अपना अनशन यह कहते हुए तोड़ दिया कि उसे श्रीलंका के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में होने वाली बातचीत में शामिल किए जाने का आश्वासन दिया गया है।

समाचार पत्र 'गार्जियन' ने खबर दी है कि सिवथारसन सिवकुमारावल नामक व्यक्ति ब्रिटिश संसद के बाहर अनशन पर बैठा हुआ था, लेकिन उसने अपना अनशन इस आश्वासन पर स्थगित कर दिया कि उसे लिबरल डेमाक्रेट सांसद सिमोन ह्युगेज के साथ न्यूयार्क सिटी स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में बातचीत में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

ह्यूगेज उन ब्रिटिश सांसदों में से हैं जो श्रीलंकाई सेना की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

जहां एक तरफ पुलिस ने कहा कि रैली में 100,000 लोगों ने हिस्सा लिया, वहीं आयोजकों का दावा है कि रैली में 200,000 के आसपास लोग शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+