प्रवीण ने अपनी किताब में प्रमोद महाजन के बारे में कई 'तथ्य' उजागर किए (लीड-2)

'माय अल्बम' नामक 175 पृष्ठों की यह पुस्तक जल्द ही अंग्रेजी और मराठी में प्रकाशित की जाएगी। आईएएनएस को प्रवीण की पुस्तक के कुछ अंश मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि प्रवीण ने प्रमोद महाजन के बारे में कई रहस्यपूर्ण बातें लिखी है।

प्रमोद महाजन के एक अन्य भाई प्रकाश महाजन ने अपने छोटे भाई प्रवीण महाजन की किताब में प्रस्तुत 'तथ्यों' को कपोल कल्पित और एक राजनीतिक षड़यंत्र बताया है।

प्रवीण ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि प्रमोद राजनीति के सभी दांव-पेंच जानते थे। वह 'फिक्सर, डीलर, डबल-डीलर और षड़यंत्रकारी' थे। उन्होंने लिखा है कि उनके बड़े भाई को कोई भी काम निकालना आता था। इसके लिए वह सभी प्रकार के हथकंडे अपनाते थे।

प्रवीण ने कहा है कि इस पुस्तक को उन्होंने जेल में लिखा है। उनकी पत्नी सारंगी ने आईएएनएस से कहा कि यह एक सामान्य किताब होगी, जिसमें अदालत में दिए गए प्रवीण के बयानों को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह किताब उनके पति की आत्मकथा नहीं है।

प्रवीण ने लिखा है कि प्रमोद महाजन चुनावों के दौरान पार्टी के लिए जुटाए जाने वाले चंदे का उपयोग 'अपनी मौज-मस्ती' के लिए भी करते थे। उन्होंने कभी भी पार्टी को यह नहीं बताया कि पैसे कहां से आ रहे हैं।

पारिवारिक मसलों पर प्रवीण ने लिखा है, "क्या मेरी मां इस बात से इंकार करेगी कि एक बार प्रमोद ने उन पर हाथ उठाया था और क्या गोपीनाथ मुंडे इस तथ्य सेअनजान हैं? क्या पूनम महाजन ने मुझसे यह नहीं कहा था कि वर्ष 1992 में उसके पिता यूरोप और अमेरिका के दौरे पर अपनी दोस्तों के साथ गए थे..जिससे उसकी आंखों में आंसू आ गए थे?"

प्रवीण ने लिखा है कि प्रमोद महाजन को पता था कि पार्टी में उनकी स्थिति काफी मजबूत है। इस कारण वह अहंकारी हो गए थे।

पुस्तक के परिचय में प्रवीण ने लिखा है कि वह अपने बड़े भाई की जिंदगी को वृत्तचित्र की तरह कागज पर प्रस्तुत कर रहे हैं।

उधर, प्रमोद महाजन के एक अन्य भाई प्रकाश महाजन ने अपने छोटे भाई प्रवीण महाजन की किताब में प्रस्तुत तथ्यों को कपोल कल्पित और एक राजनीतिक षड़यंत्र बताया है।

मुंबई में रविवार को अपराह्न् में मीडिया के साथ बातचीत में प्रकाश महाजन ने कहा कि प्रवीण की किताब में महाजन परिवार के बारे में कही गई बातें और प्रमोद पर लगाए गए आरोप बिल्कुल झूठे हैं।

प्रकाश महाजन, राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के महासचिव हैं।

प्रकाश महाजन ने कहा, "प्रवीण हमेशा बेरोजगार रहा। उसकी पत्नी सारंगी बगैर कुछ किए जीवन का आनंद लेना चाहती थीं। प्रवीण, प्रमोद को ब्लैकमेल कर अपने घर का खर्च चलाता था।"

प्रकाश ने कहा कि प्रवीण, प्रमोद की बेटी पूनम की शादी में भी नहीं आया था। उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भेज दिया था। प्रकाश ने कहा, "अब सारंगी से पूछिए कि वह अपने घर का खर्च कैसे चलाती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+