पर्यटन ढांचा निर्माण में 100 प्रतिशत विदेशी निवेश का आग्रह

फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स (फिक्की) के अनुसार पर्यटन संरचनाओं के विकास में 100 प्रतिशत के विदेशी निवेश से भारत में इस क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के समय दिल्ली में करीब 30,000 कमरों की आवश्यकता होगी।

फिक्की ने कहा कि इस समय पर्यटन ढांचे, होटलों के लिए पहचाने गए स्थलों को लंबे समय के लिए पट्टे पर देने और जमीन की कीमतों के संबंध में दिशा निर्देशों की आवश्यकता है जिससे भारत में अधिक होटल कमरे विशेषकर कम बजट में उपलब्ध हो सकें।

फिक्की ने अपने 13 सूत्री एजेंडे में पर्यटक स्थलों को नया रूप देने और भारत को कुल मिलाकर एक सुरक्षित स्थान के रूप में पेश करने पर जोर दिया। इससे 2010 तक पर्यटकों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच सकती है।

फिक्की के पर्यटन एजेंडे में पर्यटकों की सुरक्षा, विश्वास बहाली के उपायों, कर्मचारियों के प्रशिक्षण, आधारभूत ढांचे को उन्नत करने, करों को तर्कसंगत बनाने और आसानी से वीजा की उपलब्धता पर जोर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+