प्रियंका को राजनीति में प्रवेश से नहीं है परहेज
अमेठी, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि उन्हें राजनीति में आने से परहेज नहीं है लेकिन जो वह चाहती हैं वह राजनीति से इतर है।
अपने भाई राहुल गांधी के लिए अमेठी में प्रचार कर रही प्रियंका ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "जैसे-जैसे मैं बड़ी हो रही हूं मैंने महसूस किया है कि राजनीति में आने के बारे में 'कभी नहीं' नहीं कहा जा सकता है। मैं 'कभी नहीं' नहीं कहने वाली हूं लेकिन मैं नहीं सोचती की कि यह वही है जो मैं करना चाहती हूं।"
प्रिंयका ने कहा, "मैं यहां सिर्फ अपने भाई और मां के चुनाव प्रचार के लिए आई हूं।"
प्रियंका के इस बयान के बारे में नई दिल्ली में जब कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा गया तो उन्होंेने कहा, "यदि वह पार्टी में कोई भूमिका चाहती हैं तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। वह कांग्रेस परिवार की हिस्सा हैं। सक्रिय राजनीति में आने या न आने का फैसला लेने का उनका अपना अधिकार है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications