सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे राजनाथ (लीड-1)

दोपहर लगभग एक बजे राजनाथ अपनी एम्बेसडर कार से एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुरादनगर जा रहे थे। मेरठ रोड के दुहाई इलाके में यू टर्न लेने के दौरान अचानक तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी कार की भिडंत हो गई।

हादसे में राजनाथ सिंह को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वे कार में पिछली सीट पर बैठे थे।

राजनाथ सिंह के निजी सचिव के. पी. सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हादसे में राजनाथ सिंह को खरोंच तक नहीं आई है। हालांकि कार जरूर क्षतिग्रस्त हुई है।"

भाजपा अध्यक्ष के मीडिया प्रभारी एस. पी. सिंह ने कहा, "दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया लेकिन राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद उसे बाद में छोड़ दिया गया। हादसे के बाद राजनाथ को दूसरी कार पर बिठाकर उक्त कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया।"

उल्लेखनीय है कि राजनाथ के साथ 10 गाड़ियों का काफिला था जिसमें पुलिस जीपें भी थीं। भाजपा अध्यक्ष गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+