सोमवार तक तय हो जाएगा सत्यम के नए मालिक का नाम
कंपनी के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त सत्यम का नया निदेशक मंडल नए मालिक के नाम की घोषणा करेगा।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज (नास्काम) के पूर्व अध्यक्ष किरण कार्णिक के नेतृत्व वाला छह सदस्यीय निदेशक मंडल कंपनी के लिए सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति का नाम नए मालिक के रूप में चुनेगा। इसके लिए मुंबई में निदेशक मंडल के सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। नए मालिक का चुनाव करते समय बोर्ड इस बात का भी ख्याल रखेगा कि घोटाला की शिकार कंपनी को चलाने की तकनीकी क्षमता उसके पास है या नहीं।
प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड अपने चयन के बारे में कंपनी ला बोर्ड (सीएलबी) को सूचित करेगा, जो नए नाम पर एक सप्ताह के भीतर अपनी मंजूरी दे देगा। सीएलबी की मंजूरी के बाद कंपनी के प्रबंधन की जिम्मेदारी नए मालिक के हाथ में आ जाएगी।
इंजीनियरिंग कंपनी 'लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)', टेलीकॉम एंड सॉफ्टवेयर उत्पादों की आउटसोर्सिग करने वाली कंपनी 'टेक महिंद्रा' और निजी शेयर कंपनी 'डब्ल्यूएल रोज' सत्यम के नए मालिक बनने के प्रमुख दावेदारों में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications