कांग्रेस 'बुढ़िया' नहीं 'गुड़िया' है : मोदी (लीड-1)

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के इटौरा में भाजपा उम्मीदवार सत्यदेव सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली में मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "मैं तो कांग्रेसी मित्रों को उनकी ही पार्टी की उम्र बता रहा था, अगर उन्हें यह अच्छा नहीं लगा तो अब मैं कांग्रेस को बुढ़िया कहना छोड़ दूंगा। अब मैं 125 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को बुढ़िया नहीं गुड़िया कहूंगा।"

इससे पहले मोदी ने कांग्रेस को 125 साल की 'बुढ़िया' कह कर लोगों से उसे वोट न देने की अपील की थी। इसके जवाब में प्रियंका गांधी ने एक सभा के दौरान जनता से कहा था, "क्या मैं आपको बुढ़िया लगती हूं।"

प्रियंका ने कहा था कि कांग्रेस बूढ़ी पार्टी नहीं बल्कि युवाओं की पार्टी है। मोदी के ताजा बयान को प्रियंका की इन्हीं टिप्पणियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

रैली के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, "प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। कांग्रेस द्वारा वोट बैंक की राजनीति को बढ़ावा देने का इससे बड़ा उदाहरण कोई और नहीं हो सकता।"

उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि देश के गरीबों और दलितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने गरीबों और दलितों के हक में कुछ नहीं किया, इसलिए कांग्रेस के शासन को विदाई देने का वक्त आ गया है।

मोदी ने उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इनकी सरकारों ने ही राज्य में विकास का कोई काम नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+