एक दिन जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल : प्रियंका (लीड-1)

By Staff
Google Oneindia News

अमेठी में राहुल के लिए चुनाव प्रचार कर रही प्रियंका ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनके भाई राहुल कुशल नेतृत्व के धनी हैं और उनमें देश का प्रधानमंत्री बनने की सारी खूबियां मौजूद हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि राहुल एक दिन अवश्य भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने जनता से कहा कि जो राजनीतिक दल आपका और आपके क्षेत्र का विकास सुनिश्चति करेगा, आप लोग उसे ही अपना बेशकीमती वोट दें। अमेठीवासियों को सुझाव देते हुए उन्होंने कहा, "आप लोग धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वालों को कतई वोट न दें, जो देश का विकास करे, जो देश के विकास की बात करे उसे ही वोट दें।"

प्रियंका ने कहा, "राहुल ने अमेठी में विकास की कई परियोजनाएं शुरू की है। यहां शिक्षा और स्वास्थ्य पर खासा ध्यान दिया गया है। राहुल और कांग्रेस की जीत में ही देश का विकास संभव होगा। राहुल के हाथों को मजबूत कर आप देश के भविष्य को मजबूत करें। "

भाई राहुल और मां सोनिया में वह किसे ज्यादा वोट से जीतता देखना चाहतीं है, मजाकिया अंदाज में इस सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा कि वह चाहती हैं कि राहुल रिकार्ड मतों से जीते।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री कहे जाने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि वह बहुत अडिग है। सारे देश ने उनकी कार्यप्रणाली को देखा है, जिसमें वह कभी कमजोर नजर नहीं आए। देश की जनता को सब पता है।

एक सवाल पर सपा द्वारा शनिवार को जारी पार्टी के घोषणा पत्र की आलोचना करते हुए प्रियंका ने उसे बड़ा ही अजीबोगरीब करार दिया। उन्होंने कहा कि सपा का घोषणा पत्र बीसवीं सदी का लगता है।

सपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि उनकी (सपा के नेताओं) सोच बहुत तंग है, वे लोग अगर सोचते हैं कि कंप्यूटर की पढ़ाई बंद कर देने से देश की उन्नति हो जाएगी, तो उन्हें इस पर दोबारा सोचना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को सपा का घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर वह अंग्रेजी और कंप्यूटर की पढ़ाई पर रोक लगाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X