मंदी की मार से शाही रेलगाड़ियों का संचालन स्थगित

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। वैश्विक मंदी की मार से भारत की शाही रेलगाड़ियों के यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आई है और उनका संचालन स्थगित करना पड़ा है।

रेलवे के साथ संयुक्त रूप से शाही रेलगाड़ियों का संचालन करने वाले राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के एक अधिकारी ने इन रेलगाड़ियों की सेवा स्थगित करने के बारे में कहा कि यात्रियों की संख्या बहुत कम थी और यात्रियों से अधिक तो रेलगाड़ियों में कर्मचारी थे।

टूर ऑपरेटरों का कहना है कि इन रेलगाड़ियों का किराया काफी अधिक है और इसके अधिकांश यात्री अमेरिका और यूरोप के होते हैं। इन देशों में वित्तीय संकट के कारण यात्रियों की संख्या में गिरावट स्वाभाविक है।

स्टिक ट्रेवेल समूह के सुभाष गोयल ने कहा कि आर्थिक मंदी के कारण विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। इसलिए यह निश्चित था कि कम ही लोग शाही रेलगाड़ियों में बुकिंग करवाते।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष जनवरी में 487,000 विदेशी भारत आए। पिछले वर्ष इसी महीने में 591,000 विदेशी भारत आए थे। इस कारण विदेशी मुद्रा विनिमय 1.38 अरब डॉलर से गिरकर 94.1 करोड़ डॉलर हो गया।

बहरहाल इन शाही रेलगाड़ियों के बाजार प्रबंधक मनीष सैनी ने आईएएनएस से कहा कि रेलगाड़ियों का संचालन मरम्मत कार्यो के लिए स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन रेलगाड़ियों का संचालन केवल अगस्त तक के लिए रोका गया है। सितम्बर से सभी शाही रेलगाड़ियों का संचालन फिर आरंभ हो जाएगा।

रायल राजस्थान ऑन व्हील्स, हेरिटेज ऑन व्हील्स, पैलेस ऑन व्हील्स, दक्कन ओडिसी और गोल्डन चेरियट शाही रेलगाड़ियां हैं।

भारतीय रेल के अधिकारियों ने कहा कि इस कठिन समय में केवल पैलेस ऑन व्हील्स को पर्याप्त यात्री मिले हैं और वह अपनी क्षमता के 80 प्रतिशत यात्री पाने में सफल हुई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X