प्रदर्शनों को कुचलने के लिए बैंकाक में आपातकाल घोषित (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक दिन पहले विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई करने वाले एक नेता की गिरफ्तारी के बाद यह कदम उठाया गया है। विरोध प्रदर्शनों के कारण एक दिन पहले आसियान सम्मेलन को रद्द करना पड़ा था।

प्रधानमंत्री अभिसित वेजाजीवा ने कहा कि सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि अस्थिरता न बढ़े।

उन्होंने कहा कि सरकार ने आपातकाल इसलिए घोषित किया है ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके। अधिकारियों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के आयोजक अरिसामुन पोंगरुएंगरोंग को गिरफ्तार किया है। पोंगरुएंगरोंग ने बैंकाक से 100 किलोमीटर दूर पट्टाया में आसियान सम्मेलन में बाधा डालने वाली भीड़ का नेतृत्व किया था।

इस गिरफ्तारी से उत्तेजित अरिसामुन के समर्थकों ने शहर की महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों पर हमला करने के साथ ही राजधानी में यातायात रोक दिया।

आसियान सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन नहीं रोक पाने के कारण स्थानीय मीडिया ने रविवार को अभिसित और उनकी डेमोक्रेट पार्टी की सरकार की काफी आलोचना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+