मध्य प्रदेश में भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
तोमर मुरैना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं और उन्होंने 22 मार्च को झा के साथ ग्वालियर से श्योपुर तक की छोटी रेल लाइन को बड़ी लाइन में बदलने की मांग को लेकर यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने कई स्टेशनों पर गाड़ी के रुकने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था।
आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग से भी की थी। मुरैना के कलेक्टर एम़ के. अग्रवाल ने भाजपा नेताओं की यात्रा के संदर्भ में जी़ आऱ पी़ से जानकारी मांगी थी। भाजपा नेताओं की इस यात्रा की मुरैन जिला प्रशासन ने वीडियों रिकार्डिंग भी कराई थी। इसी रिकार्डिंग के आधार पर जी़ आऱ पी़ ग्वालियर ने पांच अप्रैल को भाजपा के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक (रेलवे) जी़ क़े पाठक ने आईएएनएस को बताया कि भाजपा नेताओं की यात्रा की वीडियों रिकार्डिंग देखने के बाद झा और तोमर व एक अन्य के खिलाफ धारा 181 (बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ था और अब वीडियों रिकार्डिंग के आधार पर भाजपा नेताओं के नाम दर्ज हो गया है।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं के साथ बडी तादाद में कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर से श्योपुर तक की यात्रा की थी। इस यात्रा के दौरान तोमर ने 11 और झा ने छह स्थानों पर सभा को संबोधित किया था। ये सभाएं आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में पाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।