प्रवीण ने लिखी प्रमोद महाजन पर किताब, कई दावे किए गए (लीड-1)

'माई अलबम' नामक 175 पृष्ठों की यह पुस्तक जल्द ही अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में प्रकाशित की जाएगी। आईएएनएस को प्रवीण की पुस्तक के कुछ अंश मिले हैं, जिससे पता चलता है कि प्रवीण ने प्रमोद महाजन के बारे में कई बातें लिखी है।

प्रवीण ने लिखा है कि प्रमोद राजनीति के सभी दांव-पेंच जानते थे। वह 'फिक्सर, डीलर, डबल -डीलर और साजिश रचने' वाले थे। उन्होंने लिखा कि उनके बड़े भाई को कोई भी काम निकालना आता था। इसके लिए वह सभी प्रकार के हथकंडे अपनाते थे।

प्रवीण ने कहा है कि इस पुस्तक को उन्होंने जेल में लिखा है। उनकी पत्नी सारंगी ने आईएएनएस से कहा कि यह एक सामान्य किताब होगी, जिसमें अदालत में दिए गए प्रवीण के बयानों को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह किताब उनके पति की आत्मकथा नहीं है।

प्रवीण ने लिखा कि प्रमोद महाजन चुनावों के दौरान पार्टी के लिए उगाहे जाने वाले पैसों का उपयोग 'अपने आनंद' के लिए भी करते थे। उन्होंने कभी भी पार्टी को यह नहीं बताया कि पैसे कहां से आ रहे हैं।

पारिवारिक मसलों पर प्रवीण ने लिखा है, "क्या मेरी मां इस बात से इंकार करेंगी कि एक बार प्रमोद ने उन पर हाथ उठाया था और क्या इससे गोपीनाथ मुंडे अनजान हैं? क्या पूनम महाजन ने मुझे यह नहीं कहा था कि वर्ष 1992 में उसके पिता यूरोप और अमेरिका के दौरे पर दोस्तों के साथ गए थे..जिससे उसकी आंखों में आंसू आ गए थे?"

प्रवीण ने लिखा है कि प्रमोद महाजन को पता था कि पार्टी में उनकी स्थिति कितनी मजबूत है और वह घमंडी हो गए थे।

पुस्तक के परिचय में प्रवीण ने लिखा है कि वह अपने बड़े भाई की जिंदगी को वृतचित्र की तरह कागज पर प्रस्तुत कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+