साजिशकर्ता थे प्रमोदः प्रवीण
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे उनके छोटे भाई प्रवीण महाजन ने अपने बड़े भाई की निजी जिंदगी से लेकर उनके राजनीतिक जीवन पर एक पुस्तक लिखी है। जिसमें उन्होंने प्रमोद महाजन को 'फिक्सर, डीलर, डबल -डीलर और साजिश कर्ता कहा है।
'माई अलबम' नामक 175 पृष्ठों की यह पुस्तक जल्द ही अंग्रेजी और मराठी भाषाओं में प्रकाशित की जाएगी। प्रवीण ने कहा है कि इस पुस्तक को उन्होंने जेल में लिखा है। प्रवीण की पत्नी सारंगी ने कहा कि यह एक सामान्य किताब होगी, जिसमें अदालत में दिए गए प्रवीण के बयानों को शामिल नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह किताब उनके पति की आत्मकथा नहीं है। प्रवीण ने किताब में प्रमोद महाजन के बारे में कई बातें लिखी है। उन्होंने लिखा है कि प्रमोद महाजन राजनीति के सभी दांव-पेंच जानते थे। वह 'फिक्सर, डीलर, डबल -डीलर और साजिश रचने' वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications