प्रदर्शनों के बाद आसियान बैठक स्थगित

प्रदर्शनों के बाद आसियान बैठक स्थगित

पट्टाया और उसके आसपास आपातकाल की घोषणा कर दी गई है. ये भी घोषणा की गई है कि वहाँ रविवार को भी कोई बैठक नहीं होगी.

दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानि आसियान देशों का सम्मेलन थाईलैंड में हो रहा था और सम्मेलन की बैठकें स्थगित होने से थाईलैंड की अंतरराष्ट्रीय छवि को धक्का लगा है.

इस बैठक में क्षेत्रीय नेताओं के अलावा चीन, जापान और कई अन्य देशों के नेता भी भाग ले रहे हैं.

शनिवार को टाकसिन चिनावाट के लाल कमीज़ों वाले समर्थकों ने कनवेंशन सेंटर पर धावा बोल दिया. वे प्रधानमंत्री अभिसिट वेज्जाजिवा और कुछ अन्य अधिकारियों के इस्तीफ़े की माँग कर रहे हैं.

पर्यवेक्षकों का कहना है कि वे अपने प्रतिद्वंद्वियों की रणनीतिक अपना रहे हैं जिन्होंने पिछले साल अहम जगहों पर नाके लगाकर सरकार में परिवर्तन कराया था.

उसके बाद से थाईलैंड में पिछले कई महीने से प्रदर्शन हो रहे हैं. शुक्रवार को लगभग 2000 प्रदर्शनकारी पट्टाया पहुँच गए थे.

उनकी सरकार के समर्थकों के साथ कई झड़पें भी हुईं. हालाँकि सरकार ने केवल दो या तीन लोगों के घायल होने की ही पुष्टि की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+