आसियान की शिखर बैठक रद्द

Thailand Protest
पट्टाया (थाईलैंड)। थाईलैंड सरकार ने शनिवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान की शिखर बैठक रद्द करने का फैसला किया। यह कदम सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों के पट्टाया स्थित बैठक स्थल में दाखिल हो जाने के बाद उठाया गया।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक थाईलैंड सरकार ने कहा है कि आसियान सदस्य देशों और चीन, जापान तथा भारत समेत छह वार्ता भागीदारों की यह शिखर बैठक अब करीब दो महीने बाद होगी। थाईलैंड सरकार ने शनिवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान की शिखर बैठक रद्द कर दी।

थाईलैंड की सरकार के प्रवक्ता पानीतान वाटानयागॉर्न ने कहा, "हम नेताओं और प्रदर्शनकारियों समेत लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। हम हालात को काबू में करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।" दोपहर करीब एक बजे के सरकार के तमाम आश्वासनों के बावजूद सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी समारोह स्थल की ओर जबरन बढ़ने लगे।

प्रदर्शनकारियों के नेता अरिसमैन पोगरुआंगरोंग ने कहा, "हम प्रधानमंत्री अभिसित विजाजिवा से कहना चाहते हैं कि वह अब प्रधानमंत्री नहीं रह सकते। अगर वह चुनाव करवाते हैं और निष्पक्ष ढंग से जीतते हैं तो हम उन्हें स्वीकार करेंगे।"
थाई अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों को रोकने में असफल रहे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+