कांग्रेस ने की सपा की उपेक्षा : मुलायम

उन्होंने कहा कि वह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 17 सीटें देने को राजी थे, जिसमें सपा की मदद से कांग्रेस आसानी 14 सीटें जीत सकती थी, लेकिन वह इसके लिए राजी नहीं हुई और अब राज्य में कांग्रेस का भाग्य अकेले उसी के हाथों में है। अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के मुद्दे पर वाम दलों के संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद 22 जुलाई 2008 को विश्वासमत में समाजवादी पार्टी का समर्थन मनमोहन सिंह सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण था।
मुलायम ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर उन्होंने कई मौकों पर सरकार को परेशानी से उबारा। उन्होंने कहा,"जब भी सरकार संकट में फंसी मैंने, रामविलास पासवान और लालू प्रसाद ने उसे उबारा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications